CG Teacher Suspend : सूरजपुर. सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को शराब के नशे में स्कूल पहुंचना मंहगा पड़ गया. शिक्षक का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह शराब के नशे में चूर नजर आ रहे हैं. मामले में जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक पर एक्शन लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की है.

दरअसल, पूरा मामला प्राथमिक शाला सरईडांड बोंगा प्रतापपुर का है. यहां पदस्थ सहायक शिक्षक रोशनलाल उरांव का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वह शराब के नशे में छोटे बच्चों की क्लास लेते दिखाई देते हैं, जिसकी शिकायत के बाद जांच में सामने आया कि वह रोजाना शराब पीकर स्कूल पहुंचते हैं. मामले में डीईओ ने सख्त एक्शन लिया और शिक्षक रोशनलाल को निलंबित कर दिया.
निलंबन अवधि के दौरान सहायक शिक्षक रोशन लाल उरांव का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा कार्यालय, प्रेमनगर (विकासखंड-प्रेमनगर, जिला सूरजपुर) निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता देय होगा.
देखें आदेश की कॉपी

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

