CG Viral Video : प्रशांत सिंह, जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते पेट्रोल टंकी फटने से बाइक धू-धू कर जलने लगी. पास में ही चालक गहरी नींद में सोते दिख रहा है. पूरा मामला सर्वमंगला चौकी अंतर्गत ग्राम पड़निया का है.

इसे भी पढ़ें : CG News : मछली पालन विभाग के दफ्तर में लगी भीषण आग, सरकारी फाइलें और लाखों का सामान जलकर खाक

जानकारी के मुताबिक, बाइक चालक मनीराम यादव सर्वमंगला की ओर से अपने गृह ग्राम पड़निया लौट रहा था। अत्यधिक शराब सेवन के कारण उसने रास्ते में बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और वहीं सो गया। इसी दौरान उसकी बाइक में आग लग गई। आग अपने आप लगी या इसका कारण कुछ और है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
आग लगने की खबर लगते ही गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचने लगे. बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई है. राहत की बात रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.
देखें वीडियो
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


