तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले के गांव उसमा स्थित कॉलेज से खतरनाक खबर सामने आई है, जिसके अनुसार एक युवक ने अपनी ही क्लास की छात्रा को कॉलेज के अंदर सरेआम गोली मार दी। छात्र को गोली मारने के बाद वह उसी पिस्तौल से खुद को भी मौत के घाट उतार दिया। इस मामले के सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। शुरुआती जांच पर यह मामला एक तरफा प्रेम का बताया जा रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। कॉलेज परिसर को सील कर जांच की जा रही है। मृतक छात्रा की पहचान संदीप कौर के रूप में की गई है। वह गांव नौशहरा पनुआ की रहने वाली थी। वहीं छात्रा की हत्या कर खुद आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान प्रिंसराज सिंह के रूप में हुई है वह गांव मलिया का रहने वाला बताया जा रहा है। हत्या का कारण फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह एकतरफा प्रेम का मामला हो सकता है। छात्रा के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पिस्तौल को जप्त कर यह जांच कर रही है कि युवक के पास यह पिस्तौल कहां से आई। कॉलेज परिसर के अंदर वह कैसे पिस्तौल लेकर आया इसकी जांच भी सीसीटीवी फुटेज में की जाएगी।
पहली की बात और फिर मारी गोली
जानकारी मिली है कि हत्यारा पहले अपनी दोस्त के साथ बात किया उस दौरान उनके साथ एक क्लास की छात्रा और बैठी हुई थी। अचानक लड़का सामने वाले बैंच से उठा और उसके बाद उसने अपनी साथ बैठी छात्रा के सिर में गोली मार दी, बिना पलभर की देरी करे वह खुद को भी मार दिया दोनो जमीन में गिर गए, जिसके बाद उसके साथ बैठे छात्रा ने दूसरे छात्रों को बताया और भाग गर दरवाजे की ओर बढ़ गई।
- Delhi-NCR में दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विराट कोहली का भी किया जिक्र
- Today’s Top News: कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, कर्मचारियों का DA और पेंशनरों की DR 2% बढ़ा, 13 साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, अर्नब चक्रवात से फसलें बर्बाद, कॉलेज प्रोफेसर की शर्मनाक करतूत… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- SIR पर कांग्रेस की महारैली से पहले भाजपा का बड़ा दांव, राजस्थान में 10 हजार लोगों के साथ सड़क पर उतरेंगे दिग्गज
- धार्मिक स्वतंत्रता कानून के तहत पहली सजा: कोर्ट ने अमन शाह को ठहराया दोषी, पीड़िता को मिलेगा 25 हजार का मुआवजा!
- बड़ी खबर : दीपावली से पहले CM साय का बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में दो प्रतिशत की वृद्धि

