Viral Video : वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर. सोशल मीडिया पर अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल के बीच सड़क पर केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेशन और आतिशबाजी मामले में एक्शन लिया गया है. वायरल वीडियो की जांच में घटना बिलासपुर के रिवर व्यू के होने की पुष्टि हुई. सिविल लाइन पुलिस ने कार मालिक और चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. 

Viral Video : सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल

दरअसल, वायरल वीडियो में नायब तहसीलदार विपिन पटेल बीच सड़क पर गाड़ी रोककर जन्मदिन का केक काटते और सलमान खान के फिल्म के गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर रील बनाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान आतिशबाजी भी की गई. वीडियो सामने आने के बाद सड़क पर जन्मदिन मनाने और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं. बता दें कि सड़क पर जन्मदिन मनाने जैसे मामलों को लेकर हाईकोर्ट पहले ही सख्त निर्देश दे चुका है.

फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है. अब देखना होगा कि वायरल वीडियो को लेकर संबंधित अधिकारी या प्रशासन की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है और मामले में कोई जांच या कार्रवाई की जाती है या नहीं.

Viral Video : हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन

जानकारी के मुताबिक, बीच सड़क पर केट काटकर बर्थडे सेलिब्रेट के मामलों में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हाल ही में स्वत: संज्ञान लिया था. वहीं सीएस ने राज्य सरकार और पुलिस को ऐसे मामलों में दोषियों के ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल करने के लिए सख्त कार्रवाई दिए थे. वहीं कोर्ट की ओर से राज्य सरकार और पुलिस को इन घटनाओं पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे.

देखें वीडियो

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H