CG Weather Alert: रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 3 घंटों के अंदर तेज आंधी-तूफान और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग और बस्तर के सभी जिलों समेत कुल 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है.


इन जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागावं , कांकेर, बालोद, राजनादंगांव, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, और बलरामपुर में गरज-चमक के साथ 80 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इसके साथ ही इन सभी जिलों में बारिश व ओलावृष्टि के भी रेड अलर्ट जारी किए गए हैं.

वहीं बालोद, बिलासपुर, मुंगेली, में भी मौसम विभाग ने तेज अंधड़, गरज-चमक और बारिश के साथ ओलावृष्टि के ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं. इन जिलों में 40-60 KMPH की स्पीड से हवा चलने की संभावना है.
रायपुर समेत अन्य जिलों का ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर समेत धमतरी, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम में भी अचानक गरज-चमक के साथ 30-40 KMPH की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना है. इसके अलावा कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है.
मानसून की हो रही शुरूआत
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. दक्षिण व पूर्वोत्तर भारत की ओर इसके विस्तार के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं. वहीं दूसरी ओर एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पाकिस्तान से लेकर उत्तरी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक सक्रिय है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
इन्हें भी पढ़ें:
- धनुष की राजनीति में एंट्री विजय के स्टाइल में? धनुष के फैन क्लब का नाम ‘धनुष कल्याण आंदोलन’ हुआ
- दशहरे की छुट्टी में मोबाइल बनाने वाली कंपनी में भीषण आग, स्क्रैप यार्ड जलकर राख
- IND vs NZ T20I Series: न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज, अब तक 1.10 लाख टिकट हुए सोल्ड आउट
- कांग्रेस मुक्त भारत का सपना अब राहुल गांधी ही करेंगे पूरा, भागलपुर में बोले सांसद राजेश वर्मा
- नालंदा में मेला घूमने जा रहे युवक से लूट की कोशिश, नाकाम बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

