CG Weather Today : रायपुर. छत्तीसगढ़ में गहरे अवदाब के असर से पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई. मंगलवार को चांपा में सबसे ज्यादा बादल बरसे तो राजधानी रायपुर में देर रात तक बारिश हुई. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. प्रदेश में अब तक मौसमी वर्षा सामान्य से 18 प्रतिशत कम दर्ज की गई है.
CG Weather Today : सिनोप्टिक सिस्टम
मौसम विभाग ने बताया कि अभी एक गहरा अवदाब उत्तर तटीय उड़ीसा और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल से उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसके अगले 24 घंटे में उत्तर उड़ीसा, दक्षिण झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है. मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर अनूपगढ़, पिलानी, हमीरपुर, डाल्टनगंज, गहरा अवदाब का केंद्र और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है.
CG Weather Today : प्रदेश में कहां सबसे ज्यादा बरसे बादल
सबसे अधिक चांपा में 11 सेमी वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा जांजगीर और अकलतरा में 9-9 सेमी, नगरी, मैनपुर, गुरूर, राधम और पिथौरा में 8-8 सेमी बारिश हुई.
रायपुर शहर में आज भारी बारिश की संभावना
रायपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया. शहर में 29 जुलाई को आसमान मेघमय रहने, गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

CG Weather Today : कई शहरों में आज बारिश का अलर्ट
गहरे अवदाब के प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, बेमेतरा और मुंगेली जिलों में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बारिश की संभावना है. जबकि उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बारिश की संभावना है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


