CG Weather Today : रायपुर. छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी लगभग हो चुकी है. प्रदेशभर में मौसम ड्राई हो गया है. अगले 2 दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है. लगातार कई शहरों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. दो दिन बाद प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की स्थिति निर्मित होने के आसार हैं. साथ ही 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
रविवार को राजधानी में कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने आकाश साफ रहने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है.
रायपुर में सबसे गर्म इलाका
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे गर्म इलाका रायपुर रहा, यहां 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ. वहीं सबसे कम न्यूनतम ताबपमान पेंड्रा रोड में 18.8 डिग्री दर्ज किया गया. राजनांदगांव में 35.5 डिग्री, जांजगीर-चांपा में 34.8 डिग्री और रायगढ़ में 34.5 डिग्री तापमान रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 18.8 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा कहीं भी बारिश नहीं हुई. रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है.

मानसून की विदाई जारी
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी जारी है. अगले 2-3 दिनों में पूर्वी भारत, उत्तरी प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर भारत के कुछ और हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है. वहीं ओडिशा के मध्य भागों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

