अजय सैनी, भिवानी. पूर्व रक्षा मंत्री एवं हरियाणा के लंबे समय तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे चौधरी बंसीलाल को जयंती के अवसर पर आदर पूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। पूर्व राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने गांव गोलागढ़ पहुंच, बाउजी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। भिवानी आवास परपत्रकार वार्ता में अनेक संस्मरण सुनाए।

उन्होंने कहा कि चौधरी बंसीलाल को आधुनिक हरियाणा के निर्माता थे। उनके कार्यकाल में पूरे प्रदेश में सड़कों का विस्तार हुआ, गांव- गांव बिजली पहुंचाना और सिंचाई पर काम करना काफी अहम रहा। चौधरी बुंसीलाल के मुख्यमंत्री के रूप में पहले कार्यकाल में पूरे प्रदेश में विकास की बयार चली। यहां तक कि पंजाब ने हरियाणा को चंडीगढ़ पहुंचने रास्ते को बंद करने की चेतावनी दी तो रातों रात हरियाणा के अन्दर से चंडीगढ़ पहुंचने का मार्ग प्रशस्त हुआ। यह कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ। यह चौधरी बंसीलाल की दूरदर्शी नीति
का परिणाम था। किरण चौधरी कहती हैं, चौधरी बंसीलाल की कार्यशैली का उनका विरोधी भी प्रशंसक था।

चौधरी बंसीलाल जो कहते थे वो करते थे। जिस मिशन की ठान लेते थे उस परियोजना को पूरा करके ही दम लेते थे। जिस समय हरियाणा बना प्रदेश में पेयजल का गंभीर संकट था। उस समय हरियाणा प्रदेश बने कुछ ही समय बीता था। चौधरी बंसीलाल ने हथनी कुंड बैराज का निर्माण शुरू करवाया। यह परियोजना निर्धारित समय से 6 महीने पहले ही पूरी हो गई। चौधरी बंसीलाल के इस कदम से प्रदेश के आमजन को खासी राहत मिली। यह उनकी प्रशासनिक क्षमता का परिचायक माना जा सकता है। चौधरी बंसीलाल की दूरगामी सोच का परिणाम है कि हरियाणा के रेगिस्तान में अब किसान, चावल और गन्ने की पैदावार करते है। वे कहती हैं बाउजी जो फैसला लेते थे उसे लागू भी करते थे। चौधरी बंसीलाल मुख्यमंत्री थे और सिरसा के दौरे पर गए हुए थे। वहां पर किसानों ने उन्हें बताया कि
बिजली का ट्रांसफार्मर न लगने से उन्हें खांसी परेशानी है जबकि वे सभी औपचारिकताएं पूरी कर चुके हैं।

बाऊजी ने तत्काल बिजली बोर्ड के अधीक्षक अभियंता को बुलाया और सख्त आदेश दिए 2 घंटे के अंदर, अगर इन किसानों के बिजली बाहल नहीं हुई तो एक्स ईएनन को निलंबित कर दिया जाए। बस फिर क्या था? 2 घंटे तो दूर बिजली बोर्ड का अमला गया और 1 घंटे भीतर ही किसान के खेतों में लाइट चालू कर दी गई।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में बिछाए गए नहरों के जाल कार रखरखाव पहले चौधरी बंसी आज के कार्यकाल में हुआ और उसके बाद श्रुति चौधरी के सिंचाई मंत्री बनने पर पूरे प्रदेश की नहरों का रखरखाव करवाया जा रहा है। इसे नहरों के पानी में गुणात्मक सुधार आएगा और टेल तक पानी पहुंचाने में आसानी होगी। जब किरञ से पूछा गया कि कांग्रेस भाजपा की नीतियों की निंदा कर रही है तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास आलोचना करने के सिवाय कोई काम नहीं बचा है। देश में निरंतर बढ़ रही महंगाई पर पूछे गए सवाल को किरण चौधरी यह कहकर पाल गई कि विश्व स्तर पर अनेक देशों की हालत भारत से और भी खस्ता होती है, हमारी सरकार ये प्रयास कार्य साबित हुए इसलिए देश चल रहा है।