दीपक सोहले, बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर में चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। संजय नगर पुलिया के समीप सिटीजन स्कूल रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रविवार शाम करीब 4.30 बजे एक बाइक पर आए दो अज्ञात युवकों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और भाग निकले। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
आरोपियों ने महिला से सीवल जाने का पता पूछा और मंगलसूत्र झपट लिया। महिला ने इसकी शिकायत नेपानगर थाने में की है। फिलहाल पुलिस ने मामला जांच में लिया है। करीब 55 साल की बुजुर्ग जीजा बाई निवासी संजय नगर से अज्ञात दो बाइक सवारों ने सीवल गांव की ओर जाने का पता पूछा। महिला उनसे बात ही कर रही थी कि एक युवक ने उसके गले से मंगलसूत्र खींच लिया। महिला बाजार से अपने घर संजय नगर जा रही थी।
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कलेक्ट्रेट में बोला हल्लाः लंबित मांगों को लेकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

