पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों पर पंजाब के विभिन्न जिलों की इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन और ट्रस्टी नियुक्त किए गए हैं। इन सभी की नियुक्ति और नाम की लिस्ट जारी कर दी गई है।
जारी हुई सूची के अनुसार जालंधर सहित 20 जिलों के इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन घोषित किए हैं। इसके तहत जालंधर की AAP महिला नेत्री राजविंदर कौर थैहरा को चेयरमैन बनाया गया है।




सीएम मान ने लिस्ट जारी होने के साथ सभी को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट शेयर कर लिखा, ”आज राज्य के विभिन्न जिलों की इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन और ट्रस्टी नियुक्त किए गए हैं। सभी को नई ज़िम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ। उम्मीद करते हैं कि आप सभी अपनी नई ज़िम्मेदारी को पूरी तनदेही, लगन और मेहनत के साथ निभाएँगे। आने वाले दिनों में और वॉलंटियर्स को बनता हुआ मान-सम्मान दिया जाएगा।”
- राजस्थान में सूखे की आशंका के बीच किसानों को कब मिलेगी राहत? किरोड़ी मीणा ने बताया पूरा प्लान
- Jharkhand Top News: हेमंत सोरेन ने सड़क निर्माण का लिया जायजा, मां-बेटे की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, 108 एंबुलेंस सेवा पर संकट,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- स्टेडियम की बदहाली को लेकर युवाओं का धरना: सिंथेटिक ट्रैक, पानी और गड्ढों को लेकर सीएमओ से बहस, हंगामे के बाद मिला आश्वासन
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों के लिए बड़ी खुशखबरी: 3 साल बाद मानदेय में होने जा रहा बड़ा बदलाव! जानिए पूरी अपडेट
- Rajasthan Panchayat Election से पहले सियासी घमासान, कांग्रेस धरने पर तो भाजपा 17 जिलों में टिकट तय करने में जुटी

