चैत्र नवरात्र की आज सप्तमी तिथि है और आज मां कालरात्रि की पूजा विशेष रूप से की जाती है। मान्यता है कि उनकी उपासना से भय, नकारात्मक शक्तियों और शत्रुओं का नाश होता है। इस दिन मालपुआ का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं घर पर स्वादिष्ट मालपुआ बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री
- मैदा-1 कप
- सूजी-1/2 कप
- दूध-1 कप
- चीनी-1/2 कप
- पानी (चाशनी के लिए)-1/2 कप
- इलायची (पिसी हुई)-2-3
- सौंफ -1-2 चम्मच
- घी या तेल (तलने के लिए)
- ड्राई फ्रूट्स (सजाने के लिए)

विधि

1-एक पैन में चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं।जब चाशनी हल्की गाढ़ी हो जाए (1 तार की), तब उसमें इलायची पाउडर डालें।गैस बंद करके अलग रख दें।
2-एक बाउल में मैदा और सूजी मिलाएं।इसमें धीरे-धीरे दूध डालकर स्मूद बैटर तैयार करें (ना ज्यादा पतला, ना ज्यादा गाढ़ा)।
3-इसमें इलायची और सौंफ मिलाएं।बैटर को 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
4-कढ़ाई में घी या तेल गर्म करें।एक करछी बैटर डालें और हल्का फैलने दें।मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें।
5-तले हुए मालपुए को तुरंत चाशनी में 1–2 मिनट के लिए डुबो दें।निकालकर प्लेट में रखें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें।
6-तैयार मालपुआ को साफ बर्तन में रखें।मां कालरात्रि को श्रद्धा से अर्पित करें।साथ में दीपक जलाकर और मंत्र जाप करें।
- चीनी की बढ़ती कीमतों पर शिवराज सिंह चौहान का जवाब आयाः पत्रकारों ने सवाल पूछा तो कृषि मंत्री कुर्सी से उठकर मुस्कुराए और बोले- ‘सब इंतजाम…’
- गहनों से भरा बैग कुत्ता उठा ले गयाः वारदात CCTV कैमरे में कैद, जिला अस्पताल की सुरक्षा पर उठे सवाल
- Delhi Weather: दिल्ली में मूसलाधार बारिश, सड़कें बनीं तालाब; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
- बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर सरकार सख्त: CM डॉ. मोहन ने जनप्रतिनिधियों से मांगी लापरवाही की रिपोर्ट, मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में बड़ा फैसला
- चतरा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहुल दुबे गैंग के अपराधी को मारी गोली, मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन तेज


