चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है, और इसी के साथ बहुत से लोगों का नौ दिनों का व्रत भी। व्रत के दौरान कुछ नया और स्वादिष्ट खाने का मन होना बिल्कुल स्वाभाविक है। और “दही वाले आलू” तो सच में एक बढ़िया ऑप्शन हैं। इसका खट्टा-खट्टा सा स्वाद व्रत के दौरान बहुत अच्छा लगता है। तो चलिए, इसे जल्दी और आसान तरीके से बनाना सीखते हैं।
सामग्री
- उबले हुए आलू – 3–4 (मीडियम साइज़, टुकड़ों में कटे)
- दही – 1 कप (अच्छी तरह फेंटा हुआ)
- घी – 1–2 चम्मच
- जीरा – 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च – 1–2 (बारीक कटी)
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर (व्रत वाला) – ½ छोटा चम्मच
- धनिया पत्ती – सजाने के लिए

विधि
- 1-कढ़ाही में घी गर्म करें और उसमें जीरा डालें।जीरा चटकने लगे तो हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें।
- 2-अब इसमें उबले हुए आलू डालें और 2–3 मिनट तक हल्का सुनहरा होने दें।
- 3-गैस धीमी करें और फेंटा हुआ दही डालें (ध्यान रखें कि दही डालते समय गैस धीमी हो ताकि फटे नहीं)।
- 4-तुरंत अच्छी तरह चलाएं और उसमें सेंधा नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च डाल दें।मिनट तक पकाएं जब तक ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी न हो जाए।ऊपर से धनिया पत्ती डालकर गरमागरम परोसें।
- ‘सम्मान अपनी जगह, लेकिन यह बयान गलत…’ बागेश्वर सरकार के महिला-सेवादार वाली टिप्पणी पर अनिलानंद महाराज ने जताई आपत्ति
- कम बजट में बड़ी बैटरी! भारत में लॉन्च हुआ Realme P4s Lite, कीमत ₹16,499 से शुरू
- जो महिला सवाल पूछे, उसे चुप कराओ, दिल्ली पुलिस पर बरसे राहुल गांधी, कहा- महिला पत्रकारों के कैमरे छीने, FIR तक दर्ज नहीं
- भारतीय ऑटो बाजार में अक्टूबर का महीना : लॉन्च होने जा रही हैं 4 नई SUVs, देखें पूरी लिस्ट
- बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान: अदाणी फाउंडेशन ने वृद्ध जन दिवस पर 116 वरिष्ठ नागरिकों बांटी वॉकिंग स्टिक, हियरिंग एड और वॉकर की भी दी सौगात…
