जालंधर। पंजाब में एक फिर से एक बार मौसम ने करवट ली है और बारिश का मौसम बनता हुआ नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में एक बार फिर से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना मौसम विभाग में जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, चार अक्टूबर तक पंजाब में मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि पांच अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ जिलों में बादल छाए रहने व हल्की वर्षा हो सकती है। बीते दिन भी जालंधर में कुछ हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम अच्छा हो गया था। पंजाब के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही।
लुधियाना में शाम को हल्की बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लुधियाना में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार चार अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है लेकिन पांच अक्टूबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आ सकता है।
पंजाब में रविवार को मौसम साफ रहने से अधिकांश जिलों में तेज धूप खिली रही। लुधियाना में शाम चार बजे के बाद कुछ देर के लिए हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जिससे कुछ घंटों के लिए गर्मी से राहत मिली। अन्य जिलों में मौसम साफ रहने के कारण दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। लुधियाना में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

बठिंडा और अमृतसर में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, जबकि चंडीगढ़, पठानकोट, रूपनगर, मोहाली, फरीदकोट और फाजिल्का में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। पटियाला और फिरोजपुर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- CM डॉ. मोहन ने खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह परिसर में देखा लाइट एंड साउंड-शो, आदिवर्त संग्रहालय में पारंपरिक कलाओं के गुरुकुल का किया लोकार्पण
- ‘सोशल मीडिया केवल संवाद का माध्यम नहीं…’, क्रिएटर्स मीट में CM धामी का बड़ा बयान, कहा- यह समाज को प्रभावित करने वाला एक प्रभावशाली मंच
- नेशनल हाईवे पर हादसा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
- MP को मिलने वाली है बड़ी सौगात: 21 दिसंबर को भोपाल मेट्रो का लोकार्पण, CM डॉ. मोहन ने कर दिया ऐलान, खजुराहो में सरकार के 2 सालों के काम की हुई समीक्षा
- बदहाल मुक्तिधामों पर हाईकोर्ट में सुनवाई : सभी कलेक्टरों ने पेश की रिपोर्ट, डिवीजन बेंच ने कहा – हर मुक्तिधाम में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी


