चंडीगढ़. पंजाब में एक बार फिर से धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया है. लगातार कई जिलों को निशाना बनने की धमकियां मिल रही हैं. इन सबके बीच चंडीगढ़ में सुबह-सुबह 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बम स्कवॉड समेत स्कूलों में पहुंची.
इन स्कूलों को मिली धमकी
जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के कैमल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर 9, सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेक्टर 26, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 26 और सेंट स्टीफंस स्कूल, सेक्टर 45 के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस का कहना है कि मामले के तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है. अभी तक कोई वास्तविक विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.
चंडीगढ़ में बढ़ी सुरक्षा
आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस की टुकड़ियां जगह जगह नजर आ रहीं हैं. इसी के साथ हर आने जाने वाले पर खास ध्यान दिया जा रहा है. यह भी देखा जा रहा है कि शहर की सीमा में कोई संदेही प्रवेश तो नहीं कर रहा है आने जाने वाली गाड़ियों की भी चेकिंग की जा रही है.
- Jamshedpur Bank Robbery: 16 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 23 किलो सोना और 43 लाख की लूट में पांच आरोपियों पर इनाम
- CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध-प्रदर्शन के दौरान वकीलों की हिरासत पर SC नाराज, SCBA की याचिका पर होगी कल सुनवाई
- सर्दियां आने से पहले बालकनी में लगा लें गाजर, पालक समेत ये 5 सब्जियां, घर पर ही मिलेगी ताजी हरी सब्जी
- खंडवा में सड़क पर खौफनाक ‘रोड रेज’: बस मोड़ने के मामूली विवाद पर कार चालक ने बीच बाजार ड्राइवर को डंडे से पीटा; वीडियो वायरल
- ईमानदारी की मिशाल: रेलवे स्टेशन पर छूटा व्यवसायी का नगद और सामान से भरा बैग, RPF ने लौटाया

