चंडीगढ़। पंजाब में अभी भी बम धमाकों की धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है. एक बार फिर से चंडीगढ़ में मंगलवार को धमकियां मिलने की खबर सामने आई है. यह धमकी शहर के सात प्रमुख स्कूलों को दी गई है. ई-मेल में स्केल का नाम और उससे बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सभी स्कूलों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया.
जिन स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली है, उन स्कूलों में पुलिस पहुंच चुकी है. एहतियात के तौर पर स्कूल परिसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार सबसे पहले सेक्टर-31 स्थित एयर फोर्स स्कूल को धमकी भरा ई-मेल मिला.
इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-37बी, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-37डी, विवेक हाई स्कूल सेक्टर-38, सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर-26, स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल सेक्टर-26, डीपीएस सेक्टर-40 और कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर-9 को भी इसी तरह की धमकी मिली है. बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड प्रत्येक स्कूल के भवन, कक्षाओं, पार्किंग और अन्य संवेदनशील स्थानों की तलाशी ले रहे हैं.
- गांधी मैदान से लोकभवन तक मार्च, बैरिकेडिंग तोड़कर भागे प्रदर्शनकारी, 1 घंटे तक सड़क जाम कर नारेबाजी
- ₹14,999 में नया 5G फोन! itel City 300 5G में 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी, जानें फीचर्स
- बाल-बाल बची जान: भोपाल रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी मां-बेटी; आरपीएफ आरक्षक बना देवदूत
- Rajasthan News: भीलवाड़ा में स्लीपर बस पलटी, 21 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर, ब्लैक स्पॉट पर आए दिन होते हैं हादसे
- लाड़ली बहना योजना में जुड़ेंगे नए नाम, फिर खुलेगा पोर्टल; छूटे हुए नामों का आंकलन करने के निर्देश

