चंडीगढ़ में 11 सितंबर 2024 को हुए बम ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब समेत 16 स्थानों पर छापेमारी की। इस केस में पाकिस्तान स्थित ISI (Inter-Services Intelligence) समर्थित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का हाथ सामने आया है।
इस मामले में पाकिस्तान में स्थित हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और अमेरिका में मौजूद हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं। NIA ने पंजाब के 14 स्थानों और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में एक-एक स्थान पर छापेमारी कर सबूत जुटाने का प्रयास किया है।
बम ब्लास्ट ने बढ़ाई सुरक्षा चिंताएं
सितंबर 2024 में चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में हुए हैंड ग्रेनेड विस्फोट ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया था। इसके बाद NIA ने गहन जांच शुरू की, जिसमें पाकिस्तान से जुड़े आतंकियों की भूमिका सामने आई। पंजाब पुलिस ने इस मामले में पहले ही रोहन मसीह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि अमेरिका में बैठे हैप्पी पासिया ने आरोपियों को विस्फोटक और वित्तीय मदद मुहैया कराई थी।
- President Visit to Jagdalpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में करेंगी आमसभा, मंत्री कश्यप ने तैयारियों का लिया जायजा
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पंजाब कनेक्शन, अमृतसर से मुंबई पहुंचाए गए थे हथियार; 4 आरोपी गिरफ्तार
- संत रविदास सम्मान के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें पात्रता और आवेदन की आखिरी तारीख
- CM डॉ. मोहन का सख्त कदम: कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के निर्देश, कहा- कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार
- Daler Mehndi Controversy: भाई दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह! मंत्री को घुमाया फोन, बोले- साबित करो आरोप

