मोहाली। चंडीगढ़ बॉर्डर पर एक बार फिर से किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया है. बड़ी संख्या में यहां किसान नजर आए. 32 किसान जत्थेबंदियों से जुड़े किसानों ने एक सितंबर से पड़ाव डाला हुआ है. अपनी मांगोंको लेकर किसान एक मत हो कर जुटे हैं. किसानों ने साफ कहा है कि यह पड़ाव सात सितंबर तक जारी रहेगा.
किसान नेता हरविंदर सिंह लखोवाल ने गुरुवार को कहा था कि तीन दिनों से चल रहे किसान मोर्चे को लेकर अभी तक न राज्य सरकार और ना केंद्र सरकार इनके तरफ गौर कर रही है.किसान नेताओं ने एलान किया था शुक्रवार को 2 बजे तक सरकार की ओर से मांगों को लेकर कोई कार्रवाई न हुई तो किसानों की ओर से शाम 5 बजे के बाद अगले संघर्ष का एलान किया जाएगा.
लखोवाल कहा था कि पंजाब के किसान संघर्ष के लिए तैयार रहे. अब देखना है कि किसानों के इस आंदोलन को लेकर अब क्या रुख सरकार का होता है.अभी तक मोर्चा की तारीख 7 सितंबर तक है अगर सरकार ने मांगों को लेकर कोई कार्रवाई न की तो यह मोर्चा आगे भी बढ़ सकता है.
- RIMS Ranchi Recruitment: रिम्स में 171 नए पदों पर होगी बहाली, ICU और एनेस्थीसिया टेक्नीशियन के सबसे ज्यादा पद
- जहरीले सांप के डसने से छात्रा की मौत: खेत में काम करने के बाद लौट रही थीं जिज्ञासा, परिवार में छाया मातम
- DU कुलपति योगेश सिंह की टिप्पणी, बोले- सेना को बंद करना चाहिए ‘सारे जहां से अच्छा’ बजाना
- Stock Market Trading Ideas : L&T, Birlasoft समेत 5 शेयरों में कमाई का मौका? जानें टारगेट और स्टॉप-लॉस
- Cyclone Arnab: ‘अर्नब’ आ रहा है, आंध्र प्रदेश-ओडिशा में भारी बारिश शुरू, छत्तीसगढ़ और एमपी से लेकर बिहार-झारखंड तक अलर्ट

