चंडीगढ़। पंजाब के कई जिलों से चाइना डोर का शिकार हुए लोगों की खबर सामने आ रही है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड स्थित जमालपुर चौक का है जहां एक युवक चाइना डोर का शिकार हो गया। रैंबो डाइंग में काम करने वाला गुरप्रीत सिंह अपनी पत्नी के साथ स्कूटर पर जा रहा था। इस दौरान ही अचानक हवा में प्लास्टिक डोर उसके चेहरे से छुआई और पलक झपकते ही उसकी नाक का मांस काट दिया। हादसा इतना भयानक था कि जैसे ही डोर गुरप्रीत के चेहरे पर लगी, उसने खुद को बचाने के लिए हाथ आगे किया।
गला कटने से तो बच गया, लेकिन डोर ने उसकी नाक और हाथ को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अब डॉक्टरों ने उसकी नाक के नीचे 20 टांके और हाथ पर 5 टांके लगाए हैं। पीड़ित की हालत देख परिवार का बुरा हाल है। लगातार चाइना डोर से घायल होने की खबर सामने आ रही है लेकिन इसके बाद भी लोग इसका शौक करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

बीते कुछ दिन पहले पुलिस ने यह दावा किया था कि चाइना डोर पर नकेल कसने के लिए उसपर ड्रोन से नजर रखी जाएगी लेकिन पुलिस की यह सभी कोशिश फेल होती नजर आ रही है।
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
