चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में आयोजित एक समारोह में जंगलात विभाग के नव-नियुक्त नियमित कर्मचारियों को 942 नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर सीएम ने व्यक्तिगत रूप से कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सरकार का उद्देश्य कर्मचारियों को स्थायी नौकरी का लाभ देकर उन्हें प्रेरित करना और विभाग की कार्यकुशलता को बढ़ाना है।
मुख्यमंत्री मान ने इस मौके पर कहा कि उनकी सरकार पंजाब के युवाओं को विभिन्न विभागों में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नए कर्मचारियों से मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि ये नव-नियुक्त कर्मचारी और अधिक मेहनत करेंगे, जिससे जंगलात विभाग का काम और बेहतर होगा।
सीएम मान ने पूर्व की सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी भ्रष्ट नीतियों ने पंजाब के युवाओं का भविष्य खतरे में डाला। उन्होंने कहा, “पिछली सरकारों ने रोजगार देने में कोई रुचि नहीं दिखाई, जिसके कारण पंजाब के लोगों के साथ विश्वासघात हुआ।” उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार ऐसी गलतियां नहीं दोहराएगी और युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति ने पंजाब को अनमोल संपदा दी है, जिसमें पहाड़, उपजाऊ जमीन, जंगल और भाखड़ा जैसे जल संसाधन शामिल हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “पंजाब में गोवा जैसा सब कुछ है, लेकिन प्रकृति ने हमें सबसे ज्यादा लुटेरे नेता भी दिए, जिन्होंने लोगों का खून चूसा।” उन्होंने नए कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके हर सुख-दुख में साथ खड़ी रहेगी।
- IPL 2027 Trade: हार्दिक पांड्या PBKS में होंगे शामिल, अर्शदीप सिंह को MI लेने पर सहमत, जल्द हो सकता है ऐलान
- CG News : दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति और सास-ससुर गिरफ्तार
- PoK में गृहयुद्ध से हालात ! मुजफ्फराबाद में पाकिस्तानी रेंजर्स और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प, आगजनी से तनाव
- महादलित बस्ती में दीपावली मनाने वाले थे सीएम सम्राट चौधरी, आखिरी समय में कार्यक्रम रद्द होने से निराशा
- JNU में खूनी झड़प: महिला मित्र को लेकर छात्रों के बीच चले चाकू और गंडासे, 4 घायल; एक की हालत गंभीर

