चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ में संत समाज के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में समारोह और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा होगी, ताकि इसे धार्मिक मर्यादाओं के अनुसार भव्य और सफल बनाया जा सके।
मुख्य समारोह आनंदपुर साहिब में
मुख्य समारोह आनंदपुर साहिब में आयोजित होगा, जहां एक टेंट सिटी स्थापित की जाएगी। इस टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, आने-जाने के लिए शटल बस की व्यवस्था भी की जाएगी। समारोह को भव्य बनाने के लिए पंजाब सरकार ने एक मंत्रियों की समिति का गठन किया है, जिसमें शिक्षा मंत्री हरजोत बैस की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

विशेष विधानसभा सत्र की तैयारी
पंजाब सरकार इस अवसर पर 24 अक्टूबर को एक विशेष विधानसभा सत्र आयोजित करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही, श्री आनंदपुर साहिब में लोगों को टैक्स से राहत देने की मांग पर भी विचार किया जा रहा है। सरकार ने उन स्थानों पर भी समारोह आयोजित करने की योजना बनाई है, जहां श्री गुरु तेग बहादुर जी गए थे। इन आयोजनों के लिए फंड का इंतजाम कर लिया गया हैं।
- JNU में खूनी झड़प: महिला मित्र को लेकर छात्रों के बीच चले चाकू और गंडासे, 4 घायल; एक की हालत गंभीर
- कौन झूठा, कौन सच्चा? भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को लेकर अखिलेश के बयान पर BJP का पलटवार, सपा सुप्रीमो को जो कहा…
- धीरेंद्र शास्त्री पर सपा विधायक का बड़ा हमला, जानिए क्यों कहा ‘सुरक्षा न होती तो कृष्ण भक्त देते जवाब’
- मंत्री का भतीजा बताकर SDOP को दी चेतावनी; ‘मैं कोई मामूली आदमी नहीं…’ कहते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- हेरोइन चिट्टा के साथ पकड़ाए तीन आरोपी: बेचने के लिए ढूंढ रहे थे ग्राहक, 3.53 लाख से ज्यादा का माल जब्त
