चंडीगढ़। चंडीगढ़ के काॅलेजों में बीबीए, बीसीए, बीकॉम सहित सभी संकायों में प्रवेश के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। इन क्लास में 28 जून तक आवेदन किया जा सकता है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के लिए गुरुवार को प्रॉस्पेक्टस जारी किया गया। इसके अनुसार, 18 जून शाम पांच बजे से डायरेक्टर हायर एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। आपको बता दें कि यह पहली बार है जब चंडीगढ़ के कॉलेजों में ओबीसी आरक्षण लागू किया गया है।
1 जुलाई से होगी सूची जारी जानकारी मिली है कि 28 जून तक आवेदन के बाद 1 जुलाई को सभी विद्यार्थियों की पहली संभावित सूची जारी की जाएगी। इस दौरान किसी भी प्रकार की गलती होने पर सुधार किया जा सकेगा।

15 प्रतिशत आरक्षण जानकारी है कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने पंजाब यूनिवर्सिटी की आरक्षण नीति को बाईपास करते हुए पीयू के आरक्षित कोटे पर ओबीसी आरक्षण लागू किया है। प्रॉस्पेक्टस में स्पष्ट किया गया है कि एससी कैटेगरी का आरक्षण 15 प्रतिशत रहेगा, जबकि फ्रीडम फाइटर, 1984 दंगा प्रभावित और खेल सहित अन्य कैटेगिरी में ओबीसी का 3 प्रतिशत कोटा निर्धारित किया गया है। उच्चतर शिक्षा विभाग चंडीगढ़ को अगले 6 वर्षों में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के तहत दाखिला देना है, जिसकी शुरुआत 3 प्रतिशत से हुई है। दाखिले में शहर के 12 कॉलेजों में 50 हजार विद्यार्थियों का दाखिला होना है।
- भारत-जिम्बाब्वे मैच में महिलाओं के लिए रहेगी निःशुल्क एंट्री, CM साय ने जताई प्रसन्नता, बोले- ‘हमारी बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी अवसर’
- जैनम मानस भवन में 14 से 19 अक्टूबर तक सजेगी ‘रंगीलो रास गरबा’ की महफिल, पारंपरिक ड्रेस अनिवार्य, बॉलीवुड गानों पर रहेगी रोक
- न मूर्ति, न प्रतिमा, इस शक्तिपीठ में पालने की होती है पूजा, नवरात्रि में नवविवाहित जोड़े मांगते हैं विशेष आशीर्वाद….
- घी के डिब्बे में जहर: नंद कृष्णा, मधुसूदन और ब्रजवासी समेत 6 ब्रांड्स फेल, खरीदने से पहले चेक कर लें ये ‘बैच नंबर’
- Toyota Glanza Facelift Launched: टोयोटा ने फेस्टिव सीजन में उतारी नई ग्लैंजा, ADAS सेफ्टी और वेंटिलेटेड सीट्स के साथ बेहतर माइलेज का दावा
