चंडीगढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद चंडीगढ़ में ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. इस लेकर राज्यपाल गुलाब चंद्र कटारिया ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि अब हर बुधवार को सरकारी गाड़ियों के इस्तेमाल से परहेज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी ऑफिस साइकल से आए तो बेहतर होगा.
चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत को कम करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए शुरुआत सरकारी दफ्तरों से की जा रही है. यह एक नेक पहल है, जिसमें तय किया गया है कि बुधवार के दिन सरकारी कर्मचारी साइकिल का इस्तेमाल करें या फिर परिवार के किसी सदस्य के साथ कार्यालय पहुंचें. इससे व्यापक स्तर में बदलाव देखने को मिलेगा.
उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में बुधवार को फोर-व्हीलर वाहनों के उपयोग से बचने के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया जाएगा. प्रशासन का मानना है कि इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा. इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि चंडीगढ़ का इंफ्रास्ट्रक्चर साइकिल चलाने के लिए काफी अनुकूल है. शहर की चौड़ी सड़कें और व्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था इसे साइकिल फ्रेंडली बनाती हैं. उन्होंने कहा कि बुजुर्ग कर्मचारियों को इस व्यवस्था में राहत दी जा सकती है, लेकिन बाकी कर्मचारी आसानी से इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं.
राजभवन से शुरू होगा अभियान
राज्यपाल ने बताया कि इस पहल की शुरुआत राजभवन और सरकारी दफ्तरों से होगी. इसके बाद इसे स्कूलों और आम लोगों तक भी पहुंचाया जाएगा ताकि ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके.
- गणपति विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे 3 युवक, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी
- बक्सर में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस गश्ती गाड़ी को रौंदा, गैस कटर से निकालने पड़े SI
- रिश्तों का खून! मां-बाप, बहन और बहनोई ही निकले युवक के कातिल, आखिर क्यों रची हत्या की साजिश?
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: भिलाई निगम ने जर्जर भवनों को ध्वस्त करने का दिया आदेश… महाराष्ट्र की सीमा पर पकड़ाया एक करोड़ 34 लाख का जुआ… नकली लेबल – होलोग्राम से शराब पैकेजिंग नेटवर्क पर कार्रवाई…
- मुसलमानों के लिए भारत से अच्छा देश, हिंदुओं से अच्छा दोस्त नहीं, 2027 सपा का आखरी चुनाव- दानिश अंसारी



