चंडीगढ़. पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को आज चंडीगढ़ की सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) रिश्वतखोरी के एक मामले में उनकी रिमांड की मांग करेगी। गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 को सीबीआई ने डीआईजी भुल्लर को फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप डीलर से 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। डीलर को रिश्वत न देने पर दो साल पुराने एक मामले में चार्जशीट दाखिल करने और एक नया फर्जी केस दर्ज करने की धमकी दी गई थीं।
स्क्रैप डीलर आकाश बट्टा ने इसकी शिकायत सीबीआई से की, जिसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर डीआईजी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इसके बाद दिल्ली और चंडीगढ़ से आई सीबीआई की 52 सदस्यीय टीम ने भुल्लर के मोहाली स्थित कार्यालय और चंडीगढ़ के सेक्टर-40 में उनके बंगले पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान बंगले से 5 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए, जो बैगों और एक ब्रीफकेस में पैक थे। नकदी गिनने के लिए सीबीआई को नोट गिनने की मशीनें मंगवानी पड़ी।
नकदी के अलावा, भुल्लर के बंगले से भारी मात्रा में जेवरात, लग्जरी घड़ियां, एक बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज कार की चाबियां, 15 संपत्तियों और लग्जरी गाड़ियों से संबंधित दस्तावेज भी बरामद हुए। सीबीआई की टीमें देर रात तक उनके आवास की जांच करती रहीं। डीआईजी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में स्क्रैप डीलर ने आरोप लगाया कि भुल्लर ने उसे अपने कार्यालय बुलाकर डांटा और मध्यस्थ कृष्णा के जरिए बार-बार रिश्वत की मांग की।

कौन हैं हरचरण भुल्लर ?
हरचरण सिंह भुल्लर 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी है। उनके पिता, महिल सिंह भुल्लर, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रह चुके हैं। उनके भाई कुलदीप भुल्लर कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। इस प्रभावशाली पृष्ठभूमि के चलते भुल्लर ने विभिन्न सरकारी भूमिकाओं में उच्च पदों पर कार्य किया हैं।
- किसी की बेटी, किसी का बेटा…शहडोल पुलिस नहीं खोज पाई 21 गुमशुदा बच्चों का सुराग, 5-5 हजार के इनाम की घोषणा, अब इनाम के भरोसे तलाश
- प्राइम वीडियो की ‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी
- सीताफल की तस्करी! देवभोग वन परिक्षेत्र के अमले ने पकड़ा ओडिशा पासिंग पिकअप, झारखंड की गाड़ी भागी…
- दुष्यंत चौटाला का बड़ा एक्शन: बत्ती लगी गाड़ी की अस्थायी नंबर प्लेट पर उठाए सवाल, जांच की उठाई मांग
- बिहार में स्मैक सिंडिकेट का भंडाफोड़, पटना पुलिस ने भाई-बहन समेत छह तस्करों को दबोचा, रोजाना होता था लाखों का धंधा

