चंडीगढ़। चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को अफरातफरी मच गई। कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल, जिसकी खबर सामने आने के बाद हर कोई डर गया। सिक्योरिटी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट चैंबर कॉम्प्लेक्स को तुरत खाली कराने के निर्देश दिए गए।
जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार सुबह करीब 11:55 बजे ई-मेल के माध्यम से धमकी मिलने की सूचना प्राप्त हुई। बिना देर कर कॉम्प्लेक्स खाली करवाने का सिलसिला शुरू हुआ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट की तरफ से एक मैसेज शेयर किया गया, जिसमें कहा गया था कि चैंबर कॉम्प्लेक्स में मौजूद सभी वकील और सदस्य तुरंत अपने चैंबर खाली कर दें। बम की धमकी के कारण सुरक्षा के तौर पर यह कदम उठाया गया। जैसे ही यह खबर बाहर आई हर तरह हंगामा होने लगा।

चप्पे चप्पे की हुई जांच
ईमेल मिलने के बाद पुलिस और सिक्योरिटी फोर्स मौके पर पहुंची। चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स की पूरी तलाशी की गई। इस दौरान बम स्क्वॉड और दूसरी एजेंसियां भी जांच में जुट गई। बम स्क्वाड की टीम ने सघन जांच की। फिलहाल कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। ना ही बम जैसा कुछ मिला है। अधिकारिक बयान आने की राह देखी जा रही है।
- IPL 2026, RCB vs SRH Playing 11: ओपनिंग मुकाबले में तबाही मचाने उतरेंगे ये धुरंधर, जानिए किस टीम की प्लेइंग 11 है सबसे घातक?
- Today’s Top News : अफीम के बाद गांजे की खेती का खुलासा, लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स में 1 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ाई, वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, जिला न्यायालय बिलासपुर को बम से उड़ाने की धमकी, ज्वेलर्स से लाखों की ठगी… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- केरल में कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पार्टी ने सोनिया गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खरगे जैसे दिग्गजों में उतारा, शशि थरूर को सौंपी अहम जिम्मेदारी
- Hanuman Beniwal Lok Sabha: विधायक निधि में कमीशन का खेल, हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में खोली पोल; विधायकों को बर्खास्त करने की मांग
- CG Hitech Nakal : कॉलेज की परीक्षा में मोबाइल और ब्लूटूथ से नकल, 10 परीक्षार्थी पकड़ाए, बाहरी व्यक्ति कर रहा था ड्यूटी, विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र किया निरस्त

