चंडीगढ़. बॉर्डर पर लगातार अवैध तस्करी का मामला प्रकाश में आता रहता है. एक बार फिर से ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें पाकिस्तानी ड्रोन का बड़ा मूवमेंट हुआ है. जिसमें भारत-पाकिस्तान बार्डर पाकिस्तान की तरफ से भेजा गया ड्रोन भारतीय इलाके में चार किलोमीटर तक अन्दर घुस गया . इतना ही नहीं उसमें बड़ी मात्रा में हेरोइन की खेप थी जिसे फैकने के बाद ड्रोन वापस लौट गया.
जानकारी के अनुसार गांव टांडा में बी.एस.एफ. व पुलिस की तरफ से ज्वाइंट ऑप्रेशन किया गया. अच्छी बात यह है कि इस दौरान ड्रोन से फैकी गई हैरोइन को उठाने आए साहिलदीप सिंह नाम के तस्कर को टीम ने करोड़ों की हैरोइन सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी उमर 22 वर्ष है.

जानकारी के अनुसार ड्रोन चार से पांच किलोमीटर तक घुसपैठ कर रहा है और तस्करों की तरफ से ऐसे गांवों में ड्रोन से हैरोइन की डिलीवरी करवाई जा रही है, जिनका तस्करी से जुड़ा पुराना इतिहास नहीं है. अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इन गांवों में भारतीय तस्करों की तरफ से भेजी गई लोकेशन पर ड्रोन हेरोइन व हथियारों की खेप फेंकी जा रही है और ऐंटी ड्रोन सिस्टम भी फेल नजर आ रहा है.
- रायपुर में 53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, जानिए कैसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस
- कान्हा में बारहसिंगा की संख्या 1100 पार: कभी संकट में था अस्तित्व… आज जंगल में गूंज रही नई उम्मीद!
- छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का जताया विरोध
- जिद्दी और पढ़ाई से दूर भागने वाले बच्चों के लिए माता-पिता अपनाएं यह असरदार उपाय …
- नौकरी की मांग और ट्रेनिंग के बीच की खाई होगी दूर, उत्तराखंड में स्किल डेवलपमेंट प्लान की तैयारी
