चंडीगढ़। चंडीगढ़ में भयानक ठंडी को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई है। इससे बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। अब स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे, इससे पहले छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ाई गई थीं। शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि बच्चों की सेहत और सुरक्षा सबसे पहले है।
जानकारी सामने आई है कि पंजाब में लोहड़ी के त्योहार के मौके पर पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में राज्य के स्कूलों में छुट्टियां और बढ़ाई जा सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 जनवरी को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

ठंड और घने कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने शहर के लोगों को ठंड और घने कोहरे से बचाव की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में 3 दिन से घने कोहरे के अलावा कड़ाके की ठंड के साथ पाले का भी सामना करना पड़ेगा। 15 जनवरी तक रात का तापमान 5 डिग्री से कम रह सकता है।
- CG में भीषण सड़क हादसा: हाईवा और कार के बीच टक्कर, दो लोगों की मौके पर ही मौत
- क्रिप्टो ‘हराम’ है… PAK के कट्टर मौलाना ने जारी किया फतवा, ट्रंप की प्लानिंग को लगा पलीता!
- क्रिकेट मैच के दौरान युवक को मारी गोली, 2 आरोपी गिरफ्तार
- Datia By-Election: दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को बनाया उम्मीदवार, लल्लूराम डॉट कॉम की खबर पर मुहर
- ओडिशा राजनीति में भूचाल: बीजेडी से निलंबित विधायक सौभिक बिश्वाल पहुंचे बीजेपी दफ्तर, पाला बदलने की अटकलें तेज

