चंडीगढ़. चंडीगढ़ के सेक्टर 22 के बड़ी ख़बर सामने आई है, जहां हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. गोली चलने की आवाज पर पड़ोसियों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मंजर बेहद दर्दनाक था. ASI नितिन घायल अवस्था में बेड पर लेटे मिले, जिसके बाद पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. हेड कांस्टेबल नितिन अकाउंट ब्रांच पुलिस हेडक्वार्टर सेक्टर 9 में तैनात थे. इस घटना के बाद सभी में दुख की लहर है.
इस पूरे मामले में पड़ोसियों का अहम रोल रहा. उन्होंनें ही पुलिस को खबर दी. पड़ोसी के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 9 बजे की है. नितिन के घर सुबह से ही जोर जोर से आवाजें आ रही थीं. इस दौरान ही अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पुलिस को इस बारे में फोन कर जानकारी दी गई. पुलिस अब पड़ोसियों और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है.
बेटे ने दिया अलग अलग बयान
आपको बता दे कि घटना के बाद पुलिस ने नितिन के बेटे (18) से पूछताछ की. शुरुआती बयान में बेटे ने पुलिस को बताया कि किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके पिता को गोली मारी और मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने जब उससे घटना के बारे में दोबारा पूछताछ की तो उसके बयान में विरोधाभास सामने आए. पुलिस को कई बातों को लेकर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को बेटे के बयान पर संदेह होने के बाद उससे लगातार पूछताछ की गई.पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आगे की पूछताछ जारी है.
- चंडीगढ़ में स्थानीय किसानों को बड़ी राहत, ‘अपनी मंडी-डे मार्केट’ शुल्क में मिलेगी 50% छूट
- किशनगंज में ATM में तोड़फोड़ करने वाला शातिर चोर रंगेहाथ गिरफ्तार, पैसे सुरक्षित
- Jharkhand High Court: 2016 में बर्खास्त JAP कर्मचारियों को बड़ी राहत, पूरे कार्यकाल का बकाया वेतन देने का आदेश
- गिफ्ट सिटी के बैचलर्स के लिए राहत: नहीं मना कर पाएंगी सोसाइटीज, सरकार उठाएगी बड़ा कदम
- धान खरीद सीजन को लेकर करनाल प्रशासन तैयार, मंडियों में किसानों को नहीं होगी परेशानी


