चंडीगढ़. पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक आज शाम 6 बजे चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकारी आवास पर होगी। इस बैठक में 10 जुलाई को होने वाले विधानसभा सत्र के लिए रणनीतियों और फैसलों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही तरनतारन उपचुनाव और बेअदबी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी रणनीति तैयार की जाएगी।
बैठक का समय बदला
पहले यह बैठक सुबह 10:30 बजे निर्धारित थी, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के मोहाली में एक कार्यक्रम के कारण समय में बदलाव किया गया। हालांकि, समय बदलने का आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं किया गया है।
तरनतारन उपचुनाव और विधानसभा सत्र पर फोकस
बैठक में 10 जुलाई के विधानसभा सत्र के लिए जरूरी रणनीतियों पर विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा, तरनतारन में विधायक की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट और वहां होने वाले उपचुनाव पर भी चर्चा होने की संभावना है। सरकार उपचुनाव में मजबूत प्रदर्शन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। साथ ही, 2027 के विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल करना भी सरकार की प्राथमिकता है।

नए मंत्री संजीव अरोड़ा की पहली बैठक
लुधियाना उपचुनाव जीतने के बाद हाल ही में मंत्री बने उद्योगपति संजीव अरोड़ा की यह पहली कैबिनेट बैठक होगी। अरोड़ा ने पद संभालते समय कहा था कि उनका ध्यान पंजाब के विकास पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने लुधियाना में प्रदर्शनी केंद्र स्थापित करने की लंबे समय से चली आ रही मांग को जल्द पूरा करने का वादा किया था।
बेअदबी मुद्दे पर रणनीति
बैठक में बेअदबी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी गहन चर्चा होगी, ताकि सरकार इस मामले में ठोस कदम उठा सके। पंजाब सरकार का यह कदम जनता के बीच विश्वास बढ़ाने और आगामी चुनावों में मजबूत स्थिति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- Raipur News : बिना अनुमति डीजे संचालन पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, वाहन किया जब्त
- Today’s Top News : ईसाई पादरियों पर ग्राम सभा के ‘प्रवेश प्रतिबंध’ बोर्ड पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, एकतरफा प्यार में हैवान बना आशिक, मरीज की जान से खिलवाड़, एसडीएम की पिटाई से आदिवासी ग्रामीण की मौत; SDM समेत चार साथियों पर FIR, कट्टे की नोक पर महिला से दिनदहाड़े लूट… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- पत्नी को उठाकर थाने ले गई पुलिस, पीछे-पीछे Police Station पहुंचा पति और ब्लेड से काट लिया खुद का गला; मचा हड़कंप
- ‘हार देख BJP घबराई…’, अखिलेश ने SIR को लेकर सरकार को घेरा, कहा- बड़े पैमाने पर PDA का वोट काटने का खेल हो रहा
- निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी पहुंचे रायपुर, धर्मांतरण पर बोले- सनातनियों को अपने धर्म में रहते हुए करना चाहिए काम


