चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के एक जज को सस्पेंड कर दिया है. यह कार्यवाही उनके कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में की गई है. जज को सस्पेंड करने के साथ ही उन्हें तुरंत प्रभाव से हरियाणा भेज दिया है. वहीं इस मामले में जज ने कहा है कि उनके विडियो को तोड़मरोड़ा गया है. इस सस्पेंशन के दौरान वह हरियाणा के उसी जिले में रहेंगे.
चीफ जस्टिस ने कही बड़ी बातचीफ जस्टिस की ओर से जारी इस आर्डर में कहा गया कि उन्हें पता लगा है कि कुछ दिनों से एक जज की आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है. इसलिए हाईकोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए जज को ही निलंबित कर दिया.जज ने दिया अपना तर्कइस पूरे मामले में जज का कहना है कि उन्हें आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे डेढ़ करोड़ की रंगदारी मांगी जा रही थी.

इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत भी दी थी. इससे पहले जज ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ समय पहले उनका मोबाइल खो गया था, जिसमें उनके परिवार की तस्वीरें, वीडियो और स्क्रीन रिकार्डिंग थीं. जज का कहना था कि आरोपित ने उनकी वीडियो एडिट या मैनिपुलेट कर उसकी छवि खराब करने की कोशिश की है, शिकायत के बाद ही पुलिस ने रोहतक के एक वकील मोहित वर्मा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

