चंडीगढ़। चंडीगढ़ में सेक्टर-47 स्थित माउंट कार्मेल स्कूल में पढ़ने वाले भाई-बहन और उनके पिता को एक कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हुए है। इस एक्सीडेंट में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला 15 वर्षीय दीक्षात का पैर कैंटर के टायर के नीचे आ गया।
उनकी 14 वर्षीय बहन नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली आशिका और पिता अशोक कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने घायलों को सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया। कैंटर चालक दड़वा निवासी अनुराग को गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है।
घसीटता हुआ गया कैंटर
बहलाना निवासी अशोक कुमार अपने बेटा और बेटी को सोमवार दोपहर स्कूल से बाइक पर लेकर घर लौट रहे थे। जब वे पोल्ट्री फार्म चौक के पास स्लिप रोड पर पहुंचे तो साथ चल रहे कैंटर चालक ने अचानक कैंटर उनकी बाइक की तरफ मोड़ दिया और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि काफी दूर तक कैंटर बच्चे को घसीटता हुआ गया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसके पैर का ऑपरेशन हुआ है।
- Yami Gautam: दिल्ली की लव कुश रामलीला में यामी गौतम करेंगी रावण वध, महिलाओं के सम्मान पर रहेगा थीम
- उज्जैन से ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का शंखनाद, दिग्विजय ने महाकाल के आशीर्वाद से किया आगाज़, कहा- धर्म के दुरुपयोग-चंदा चोरी के खिलाफ है लड़ाई
- हिंसा से सत्ता परिवर्तन गलत…संजय राउत के सुप्रीम कोर्ट जलाने वाले बयान पर बवाल, खुद उनकी ही पार्टी की सांसद ने जताई असहमति
- हरियाणा में PGT बनना है तो HTET/STET जरूरी, हाई कोर्ट ने क्या कहा?
- मेला देखने गए कारोबारी के घर से 40 लाख के जेवर और 6 लाख कैश चोरी, इलाके में सनसनी

