चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में रविवार को सेंट्रा मॉल के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब आमों के बाग में सफाई के दौरान कर्मचारियों को झाड़ियों के बीच मानव कंकाल दिखाई दिया. कंकाल देखते ही कर्मचारियों ने काम रोककर इसकी सूचना पुलिस को दी. बिना समय बनवायें पुलिस मौके में पहुंचीं और जांच शुरू कर दी.
मौके पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची, जिसने हालात का जायजा लिया. आसपास के इलाके की जांच की गई और कंकाल के आसपास मौजूद संभावित सबूतों को सुरक्षित किया गया. घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी करवाई गई. इसके बाद कंकाल को कब्जे में लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई.
शुरुआती जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि कंकाल एक पुरुष का है उसकी उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है. कंकाल की हालत को देख कर लग रहा है कि उस व्यक्ति मौत को काफी समय बीत चुका है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत किस वजह से हुई.
पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस ने अभी व्यक्ति की पहचान नहीं कर पाई हैं, यही कारण है कि पुलिस ने चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला और पंजाब के विभिन्न इलाकों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रहीं है कर दिया है.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

