चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। एकतरफा रहे इस मुकाबले में भाजपा के सौरभ जोशी ने जीत हासिल कर मेयर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। विपक्षी गठबंधन में बिखराव और आम आदमी पार्टी (आप) व कांग्रेस द्वारा अपने-अपने उम्मीदवार वापस न लेने का सीधा फायदा भाजपा को मिला।
ओपन वोटिंग से हुआ फैसला
इस बार मेयर चुनाव में पारदर्शिता बरतते हुए गुप्त मतदान (Secret Ballot) की जगह ओपन वोटिंग (Open Voting) की प्रक्रिया अपनाई गई। पार्षदों ने हाथ खड़ा करके अपने पसंद के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। कुल 35 पार्षदों और चंडीगढ़ के सांसद ने इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
किसे मिले कितने वोट ?
- भाजपा (सौरभ जोशी): 18 वोट
- आम आदमी पार्टी: 11 वोट
- कांग्रेस: 7 वोट

त्रिकोणीय मुकाबले ने आसान की भाजपा की राह
चुनाव से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि शायद विपक्ष एकजुट हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पीठासीन अधिकारी ने वोटिंग से पहले उम्मीदवारों से नाम वापसी के लिए पूछा था, मगर ‘आप’ और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवार मैदान में डटे रहे। इस कारण मुकाबला त्रिकोणीय हो गया और पहले से ही संख्या बल में आगे चल रही भाजपा ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
- CM मोहन यादव ने किया पंचायत भवन सह मैरिज गार्डन का लोकार्पण: बोले- ‘हमारी सरकार गांव वालों को बना रही है संपत्ति का मालिक’
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां

