चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित एक मेडिकल स्टोर के अंदर कैशियर की सनसनीखेज हत्या के बाद स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों में दहशत का माहौल है। इस वारदात के बाद सेक्टर-11 की केमिस्ट दुकानों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, अपनी सुरक्षा को देखते हुए अब मेडिकल स्टोर मालिकों ने खुद भी कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सेक्टर-11 के कई दवा दुकानदारों ने अपनी सुरक्षा के लिहाज से दुकानों के बाहर विशेष नोटिस चस्पा किए हैं।
सीसीटीवी में पहचान के लिए जरूरी कदम
दुकानों के बाहर लगाए गए इस नोटिस में ग्राहकों से अपील की गई है कि दुकान के अंदर आने से पहले वे अपनी कैप (टोपी), हुडी (जैकेट की टोपी), चश्मा, मास्क और हेलमेट उतारकर ही प्रवेश करें। दरअसल, बीती 13 जून को ‘कुमार मेडिकल स्टोर’ में हुई हत्या के मामले में दो हमलावर टोपी और मास्क पहनकर अंदर दाखिल हुए थे, जिससे उनके चेहरे छिपे रहे। उनका तीसरा साथी बाहर दोपहिया वाहन पर खड़ा था। इसी तौर-तरीके को देखते हुए अब दुकानदारों ने चेहरे को किसी भी चीज से न ढकने की सख्त अपील की है ताकि सीसीटीवी कैमरों में हर आने-जाने वाले का चेहरा साफ नजर आ सके।
गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली कत्ल की जिम्मेदारी, ऑडियो आया सामने
इस हत्याकांड के संबंध में संदिग्ध हमलावरों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं और पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। इसी बीच मामले में एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिसने पुलिस की चिंता और बढ़ा दी है।

ऑडियो में दी गई खुली चेतावनी
रिकॉर्डिंग में बोल रहा व्यक्ति खुद को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों बता रहा है और कत्ल की जिम्मेदारी ले रहा है। ऑडियो में वह कह रहा है- “मैं गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों हूं। मैं और मेरा भाई राणा ढिल्लों, ब्रदर्स मेडिकल स्टोर (कुमार मेडिकल) पर हुए कत्ल की जिम्मेदारी लेते हैं।”
इसके साथ ही ऑडियो में धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी गई है कि- “जो लोग हमारे फोन नहीं उठाते, उन्हें गोलियों से जगा दिया जाएगा।
जो कोई भी लॉरेंस (बिश्नोई) और उसके गैंग को मुझे व मेरे भाइयों को नुकसान पहुंचाने के लिए बुलाता है, वह अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। वे सभी लोग जो लॉरेंस को पैसा देते हैं और उसका समर्थन करते हैं, अपनी तैयारी में रहें।” फिलहाल पुलिस इस ऑडियो की सत्यता और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
- नक्सल मुक्त होने के बाद मोहला-मानपुर में पहली बार हुई आईजी की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, बेहतर पुलिसिंग और नवाचारों पर हुआ मंथन, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
- श्रावण में काशीवासियों के लिए अलग दर्शन मार्ग बनेगा, जल जीवन मिशन और सुरक्षा व्यवस्था पर सीएम योगी के सख्त निर्देश
- रायपुर पहुंचे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, धर्मांतरण पर बोले- मंदिरों का सनातन बोर्ड बने तो इस पर लगेगी रोक, ‘नो तिलक, नो एंट्री’ का किया समर्थन
- केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का दशकों पुराना मुद्दा
- पुलिस विभाग को मिलेंगे नए अधिकारी, सूबेदार और SI भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 8 साल बाद पूरी हुई प्रक्रिया

