चंडीगढ़। चंडीगढ़ की ऑपरेशन सेल की टीम ने बड़ी सफलता हासिल कर पांच गैंगस्टरों को पकड़ा है। उसके पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और हथियार मिले हैं। सभी पहले भी कई अपराधिक मामलों में लिप्त रहे हैं।
पकड़े गए आरोपी में से तीन तो जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते हैं। वहीं, जनवरी में अंबाला के बीएसपी नेता हरबिलास रज्जूमाजरा की हत्या में शामिल राहुल उर्फ मटौरिया को भी गिरफ्तार किया है। इन गैंगस्टरों पर इससे पहले भी हत्या और नशा तस्करी समेत अन्य धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
लाखों रुपए और हेरोइन बरामद
पुलिस ने इन सभी से पूछताछ की गई है। साथ ही तलाशी में गैंगस्टरों से 190 ग्राम हेरोइन, 4.90 लाख की ड्रग मनी, तीन पिस्तौल, दो कारतूस और दो गाड़ी व एक बाइक बरामद की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सिटी गीतांजली खंडेवाल ने बताया कि ऑपरेशन सेल की टीम को सूचना मिली थी। इस पर सात मार्च को ऑपरेशन सेल की टीम ने सेक्टर-48 की इनर मोटर मार्केट के पास एक नाका लगाकर जांच शुरू की थी। इसी दौरान वहां एक बाइक सवार पुलिस टीम को देखते ही रॉन्ग साइड से भागने का प्रयास करने लगा।
संदेह होने पर टीम ने उसे काबू किया और उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसकी पहचान मौली कांप्लेक्स निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ अमन के रूप में हुई। इसे अलावा और भी लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ जारी है।
- यूपी में सरकारी नौकरी के नियम बदले, हिंसक प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों पर कार्रवाई संभव
- विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की संगठनात्मक तैयारी तेज, पांच राज्यों में सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट…
- त्योहारी सीजन में अतिक्रमण पर कार्रवाई की चेतावनी पर भड़के व्यापारियों ने निकाली रैली, एसडीएम के आश्वासन पर बनी बात
- टीकमगढ़ में बर्तन व्यापारी के गोदाम पर छापा, जीएसटी चोरी की शिकायत; जांच-पड़ताल जारी
- 13 साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म: दरिंदे डरा धमकाकर ले गए घर, फिर बनाया हवस का शिकार, एक नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार
