चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में केमिस्ट शॉप पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है। फायरिंग करने वाले गैंगस्टरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। आरोपी सपा गैंग के लिए काम करते थे।
इतना ही नहीं वह आरोपी आज एक टैक्सी स्टैंड पर फायरिंग करने की योजना बना रहे थे और 50 लाख रुपए की रंगदारी मांग चुके थे। वे इस घटना को अंजाम देने के लिए ही चंडीगढ़ में आए थे। इन आरोपी का नाम पिछले दिनों चंडीगढ़ में हुई अन्य फायरिंग की घटनाओं में भी सामने आ चुका है। घायल गैंगस्टरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीनों गैंगस्टर एक कार में सवार थे। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पोल से टकरा गई, जिससे तीनों घायल हो गए। इसके बाद हुई मुठभेड़ में राहुल और रिकी नाम के दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि तीसरा आरोपी कार चला रहा था।
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
