चंडीगढ़: चंडीगढ़ में बस सफर करने वाले को आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के चंडीगढ़ डिपो में शुरू हुई हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। इस बीच चर्चा का दौर चल लेकिन यह बेनतीजा निकला। यही कारण है कि तीसरे दिन (गुरुवार) भी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

खबर है कि हड़ताल के कारण करीब 250 बसों अपने जगह में ही खड़ी रहीं, जिससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ डिपो के एक कंडक्टर पर अड्डा फीस सही तरीके से जमा न करवाने का आरोप लगाया गया था।
विभागीय अधिकारियों ने कंडक्टर का “पक्ष सुने बिना ही उसका अनुबंध समाप्त कर उसे ड्यूटी से हटा दिया। इस कार्रवाई का विरोध करते हुए पी. आर.टी.सी. चंडीगढ़ डिपो यूनियन मैदान में उतर आई।
यूनियन के नेता रणजीत बावा और अन्य प्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर कंडक्टर को दोबारा ड्यूटी पर लेने की मांग की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके विरोध में यूनियन ने मंगलवार दोपहर से चंडीगढ़ डिपो की बसों का चक्का जाम कर दिया।
- बप्पा को भोग लगाने के लिए बनाएं स्पेशल बूंदी मोदक, इस ट्रिक से फूली-फूली बनेगी बूंदी
- मोतिहारी के हरदिया पुल का एप्रोच पथ फिर विवादों में, मरम्मत के कुछ ही दिनों बाद गुणवत्ता पर उठे सवाल
- आर्य समाज का मैरिज सर्टिफिकेट अकेले मान्य नहीं, जरूरी रस्मों का सबूत जरूरी: इलाहाबाद HC
- Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 22 से 25 सितंबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट, 24 को 5 जिलों में Orange Alert
- UK ने हूती हमलों के बीच सऊदी अरब की मदद करने का किया ऐलान, एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग कर मदद करेगा



