चंडीगढ़: NEET पेपर लीक और एग्जाम में गड़बड़ी को लेकर देश भर में हो रहे विरोध देखने को मिल रहा है. इस विरोध में जहां एक ओर स्टूडेंट अपनी आवाज उठा रहे हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा कांग्रेस आमने सामने होते नजर आ रहे हैं. इन सबके बीच देशभर समेत चंडीगढ़ में भी माहौल गर्म हो चुका है. हालात को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में सिक्योरिटी के इंतज़ाम कड़े कर दिए हैं. यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है.
खबर है कि संभावित विरोध को देखते हुए सेक्टर-33 में चंडीगढ़ भाजपा ऑफिस और सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा स्टेट ऑफिस के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इनपुट मिले थे कि पंजाब के कुछ युवा दोनों भाजपा ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं. इसे देखते हुए सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खास सिक्योरिटी के इंतज़ाम किए गए हैं.
डी.एस.पी. लेवल के ऑफिसर से लेकर कांस्टेबल तक बड़ी संख्या में पुलिसवालों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है.
बैरिकेट लगाए गए
दोनों भाजपा ऑफिस के बाहर सड़कों के दोनों तरफ बैरिकेड्स लगाए गए हैं ताकि अचानक कोई जमावड़ा या प्रदर्शन होने पर भीड़ को कंट्रोल किया जा सके. सभी तरह की विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है. इसके साथ ही, आस-पास के इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाली गाड़ियों पर नज़र रखी जा रही है. पुलिस ने किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए सी.टू.यू. बसों को भी स्टैंडबाय पर रखा है, ताकि ज़रूरत पड़ने पर प्रदर्शनकारियों को तुरंत हिरासत में लेकर मौके से हटाया जा सके. पुलिस टीमों को दोनों ऑफिस के आसपास हर एक्टिविटी पर नज़र रखने के निर्देश दिए गए हैं.

गौरतलब है कि बुधवार को नीट विवाद को लेकर चंडीगढ़ में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, जबकि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता नीट पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा ऑफिस की ओर मार्च कर रहे थे.
- Bilaspur News Update: सागौन की तस्करी करते 4 गिरफ्तार… RPF जवान का हथियार चोरी करने वाले को 6 साल की सजा… एक ही परिवार के 3 बच्चे मलेरिया संक्रमित
- 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित, कामगारों और कर्मचारियों को मिलेगी सवैतनिक छुट्टी
- एक दिवसीय प्रवास पर सागर पहुंचे मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र महाराजः अनुयायियों को मिला गुरु पूजन का अवसर
- जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा: डिमना लेक में डूबने से दो जूनियर डॉक्टरों की मौत,तीसरा साथी सुरक्षित
- डॉग बाइट के बढ़ते मामलों पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- केवल योजनाएं बनाना काफी नहीं, निरंतर निगरानी है जरूरी


