चंडीगढ़। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए अगले 36 दिन कठिन रहने वाले हैं. स्टेशन के अपग्रेडेशन कार्य के लिए रेलवे ने 10 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पावर और ट्रैफिक ब्लॉक को मंजूरी दी है. इसके कारण कई अलग अलग रूट की ट्रेन प्रभावित रहेंगी. अहम बात यह है कि कुल 12 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है.
जानकारी सामने आई है कि रेलवे के अनुसार चंडीगढ़ स्टेशन पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) की ओर से चल रहे अपग्रेडेशन कार्य के लिए तीन चरणों में ब्लॉक रहेगा. 10 से 21 सितंबर, 22 सितंबर से 3 अक्टूबर और 4 से 15 अक्टूबर तक 12-12 दिन के ब्लॉक में अलग-अलग लाइनों पर कार्य किया जाएगा.
इसमें लाइन नंबर छह, सात, आठ, चार, पांच, एक, दो और तीन पर टीएफसी-ओएचई ब्लॉक लेकर बैलेंस गर्डर की इरेक्शन/लांचिंग और मौजूदा एफओबी के गर्डर हटाने का काम किया जाएगा. इन सभी कामों के चलते इन ट्रेनों के कुल 442 फेरे प्रभावित होंगे. इसके अलावा कई ट्रेनों को शार्ट टर्म किया गया है और कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा कई ट्रेनों के चंडीगढ़ स्टेशन पर प्लेटफार्म भी बदल दिए जाएंगे.
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें

