Punjab Weather : चंडीगढ़। भीषण ठंडी के बीच में लोगों को और परेशान करने वाली खबर सामने आई है। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के मुताबिक पंजाब समेत देश के अन्य कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
पंजाब के कई जिलों में इसका असर नजर आ सकता है। इसके साथ ही कोहरे को भी लेकर इसके पूर्व में अलर्ट जारी किया जा चुका है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार पंजाब,हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, लद्दाख, कराईकल और अंडमान-निकोबार में 17,18,19 और 20 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में बारिश होने से यहां ठंडी बढ़ने की भी संभावना है।
जानकारी के अनुसार 17 और 18 को हल्की और 19 और 20 को भारी बारिश होने की संभावना है। कोहरे को लेकर भी चेतावनी आपको बता दे कि पंजाब भर में इन दोनों अधिकांश जिलों में कोहरा देखने को मिल रहा है। लगातार इस दौरान यातायात करने की भी समस्या लोगों को आ रही है।

आज भी सुबह काफी कोहरा देखने को मिला था। वही आने वाले कल को लेकर भी कोहरे को लेकर अलर्ट जा रही है। जालंधर, कपूरथला, अमृतसर, लुधियाना, मोगा और तरनतारन आदि जिलों में 17 और 18 दिसंबर घना कोहरा होगा।
- राजगीर में आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच रग्बी मुकाबला, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन हाका डांस होगा आकर्षण
- CG Weather Today : साइक्लोन ‘अर्नब’ के असर से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट
- राजा भैया को चंद्रशेखर आजाद ने बताया माफिया? अक्षय प्रताप ने दिया जवाब
- बिहार में चक्रवात अर्नब का असर, 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- जीवन सूक्त : ऐसे बदलो स्वयं को ‘चुपचाप’, लक्ष्य से पहले सुनाई ना दे ‘पदचाप’ – संदीप अखिल

