चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एक बार फिर से स्कूलों को बम से धमकी मिली है। यह धमकी एक ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी भरा मेल तीन स्कूलों में एक साथ भेजा गया है, जिसके बाद से स्कूल में हड़कंप मच गया है।
धमकी भरे ई-मेल में बताया गया है कि स्कूलों में दोपहर 1:11 बजे और पंजाब सचिवालय में 3:11 बजे धमाके किए जाएंगे। इसके अलावा ई-मेल में यह भी दावा किया गया है कि अगले दो दिनों तक चंडीगढ़ में धमाके किए जाएंगे। धमकी मिलने के बाद संबंधित विभागों और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर स्कूलों और सरकारी इमारतों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जबकि ई-मेल की जांच और भेजने वाले की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
इन स्कूलों को मिली है धमकी
धमकी मिलने वाले स्कूलों में सेक्टर-38 स्थित विवेक हाईस्कूल (Vivek High School), कार्मल कान्वेंट स्कूल (Carmel Convent School) और सेंट जोन्स हाईस्कूल (St. John’s High School) के नाम शामिल हैं। इन स्कूलों को ईमेल के माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजा गया।

डॉग स्क्वॉड की मदद से चल रही सर्चिंग
धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत सक्रिय हो गया। थाना पुलिस, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और खुफिया एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा जांच की जा रही है।
- बिहार विधानसभा में धर्मांतरण पर हंगामा, BJP ने की सख्त कानून की मांग, RJD ने लगाया JDU पर 1000 करोड़ की वसूली का आरोप
- छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: सदन में गरमाया बजट में सम्मिलित कार्यों को वित्तीय स्वीकृति देने का मुद्दा, वित्त मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट…
- दिल्ली शराब घोटाला: राउज एवेन्यू कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, बरी होने के बाद पत्नी से मिलकर हुए भावुक
- Google Nano Banana 2 : रियल-टाइम सर्च पावर के साथ आया नैनो बनाना 2, तुरंत बनाएगा 4K इमेज
- मौत का फंदाः घर के छत में टंगी थी युवक की लाश, 2 दिनों तक परिजनों को नहीं चला पता, फिर…


