चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एक बार फिर से स्कूलों को बम से धमकी मिली है। यह धमकी एक ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी भरा मेल तीन स्कूलों में एक साथ भेजा गया है, जिसके बाद से स्कूल में हड़कंप मच गया है।
धमकी भरे ई-मेल में बताया गया है कि स्कूलों में दोपहर 1:11 बजे और पंजाब सचिवालय में 3:11 बजे धमाके किए जाएंगे। इसके अलावा ई-मेल में यह भी दावा किया गया है कि अगले दो दिनों तक चंडीगढ़ में धमाके किए जाएंगे। धमकी मिलने के बाद संबंधित विभागों और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर स्कूलों और सरकारी इमारतों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जबकि ई-मेल की जांच और भेजने वाले की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
इन स्कूलों को मिली है धमकी
धमकी मिलने वाले स्कूलों में सेक्टर-38 स्थित विवेक हाईस्कूल (Vivek High School), कार्मल कान्वेंट स्कूल (Carmel Convent School) और सेंट जोन्स हाईस्कूल (St. John’s High School) के नाम शामिल हैं। इन स्कूलों को ईमेल के माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजा गया।

डॉग स्क्वॉड की मदद से चल रही सर्चिंग
धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत सक्रिय हो गया। थाना पुलिस, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और खुफिया एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा जांच की जा रही है।
- Edible Oil Price Cut: खाने का तेल सस्ता होने की उम्मीद; जानें किस तेल पर कितनी राहत
- GJU हिसार में ABVP का देर रात तक चला सदस्यता अभियान, छात्रावासों में विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद
- बिहार में नया सिंगल विंडो पोर्टल लॉन्च, कारोबार शुरू करना हुआ आसान
- Stock Market Today: शेयर बाजार में 600 अंक की गिरावट; Asian Market में मिला-जुला कारोबार
- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में फिर उतार-चढ़ाव, जानिए दिल्ली से चेन्नई तक आज के ताजा भाव


