गुरदासपुर। चंडीगढ़ में उस वक़्त अफरा-तफरी मच गई जब सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे जंगल में टिफिन बम और विस्फोटक सामग्री मिली। इस जानकारी के सामने आने के बाद वहां हाई अलर्ट घोषित किया गया। आसपास के इलाके में सघन जांच की गई। हालांकि इस दौरान और कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली लेकिन एहतियात के चलते सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में भी सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। गुरदासपुर में बीएसएफ मुख्यालय और सैन्य इलाकों के आसपास पंजाब पुलिस द्वारा विशेष एंटी-सैबोटेज जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने संवेदनशील स्थानों और आने-जाने वाले रास्तों की बारीकी से जांच की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब भर में इस समय हाई अलर्ट जारी है। डी.आई.जी. बॉर्डर रेंज हरमनबीर सिंह गिल के दिशा-निर्देशों के तहत सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। खास तौर पर बीएसएफ मुख्यालय और सैन्य इलाकों के आसपास पुलिस द्वारा निगरानी बढ़ाकर चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है।
खास नजर में है कुछ इलाके
आपको बता दें कि पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों के साथ-साथ उन इलाकों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, जहां किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। एंटी-सैबोटेज टीमों द्वारा लावारिस वस्तुओं, संदिग्ध सामान और अन्य संभावित खतरों की जांच की जा रही है।
गुरदासपुर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था को विशेष महत्व दिया जा रहा है। पुलिस द्वारा बीएसएफ और सेना से संबंधित संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास निगरानी के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर भी नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने की लोगो से अपील
आपको बता दें कि एस.पी. डी.के. चौधरी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। आम नागरिको से भी सावधान रहने की अपील की गई है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को हल्के में नहीं लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि यदि उन्हें कोई लावारिस या संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है तो उसे हाथ न लगाएं और तुरंत पुलिस को सूचित करे.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

