चंडीगढ़.चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में एक मंदिर के बाहर एक अनोखा लंगर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. खास बात यह है कि इस लंगर में खाने की चीजों के साथ साथ पैसे भी बांटे जा रहे हैं, जिसे लेने के लिए भीड़ लगी हुई है. यह लंगर अमृतसर के रहने वाले ‘राजा जी द किंग’ द्वारा लगाया गया. अनोखी बात यह है कि यहां दाल चावल नहीं बल्कि लोगों को बर्गर और कोल्ड ड्रिंक्स के साथ-साथ कैश भी दिया गया. लोगो को लाइन लगाने के साथ टोकन व्यवस्था भी की गई है.
पैसे मिलने के कारण बड़ी संख्या में लोग यहां आ थे हैं. भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बाउंसर भी खास तौर पर तैनात किए गए थे. पैसे बांटने में ट्रांसपेरेंसी और ऑर्डर बनाए रखने के लिए कूपन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था. ‘राजा जी द किंग’ के मुताबिक, कूपन इसलिए रखे गए थे ताकि कोई भी व्यक्ति बार-बार पैसे न ले सके और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक मदद पहुंच सके. वह क्रिप्टो बिजनेस से जुड़े हैं और अपनी कमाई का एक हिस्सा जरूरतमंदों में बांटते हैं.

उनका दावा है कि वे 2025 से चंडीगढ़ में लंगर लगा रहे हैं और इससे पहले मनीमाजरा में पेट्रोल लंगर लगाने का भी दावा किया है. ‘राजा जी द किंग’ उन्होंने कहा कि उन्हें यह सब करने के लिए ‘माता रानी’ से ऑर्डर मिलते हैं. बड़ी रकम बांटने की वजह से जांच एजेंसियों ने उनसे पूछताछ भी की है. इस बारे में उनका कहना है कि उनके पास अपनी सारी कमाई का सही हिसाब-किताब है और वे सिर्फ लोगों की मदद कर रहे हैं.
- Tata Punch का सब-4 मीटर सेगमेंट में फिर चला जादू, Fronx को पछाड़ तीसरे पायदान पर फिसली Nexon
- ओडिशा में ग्रामीण विकास और आवास पर मंथन: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह से पंचायती राज मंत्री रबी नारायण ने की मुलाकात, सितंबर में PMAY की पहली किस्त मिलने की उम्मीद
- फिरोजपुर जिला कचहरी और नगर कौंसिल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने संभाला मोर्चा
- BPSSC SI मद्य निषेध प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी, 78 पदों के लिए 1,560 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा हेतु चयनित
- AMTS का ऑल-टाइम रिकॉर्ड: 970 बसों में 6.31 लाख सफर, 1150 नई ई-बसों से मिलेगी राहत


