चंडीगढ़। नीट परीक्षा और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन का असर चंडीगढ़ में भी दिखाई दिया. सेक्टर-17 स्थित नीलम थिएटर के सामने पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़े विभिन्न छात्र संगठनों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई.
बड़ी संख्या में बुधवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया. अपनी मांग को लेकर छात्रों ने कहा कि लगातार केंद्र सरकार छात्रों के हक से साथ खिलवाड़ कर रही है.हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से पुलिस बचाव कर सके. प्रदर्शन में पीएसयू (ललकार), नौजवान भारत सभा, एसएफएस, पंजाबनामा, एएफडीआर, साखी, सोपू, दिशा, एआईएसए समेत पंजाब यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों के छात्र शामिल हुए. छात्रों ने कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा.

छात्र संगठनों का कहना था कि दिल्ली में छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया गया. उनका आरोप था कि छात्रों की मांगों पर संवाद करने के बजाय विरोध प्रदर्शन को बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया गया. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और युवाओं के मुद्दों पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की.
- हाईकोर्ट ने आयुष बोर्ड चुनाव के निलंबन को किया रद्द, मतगणना तुरंत शुरू करने का आदेश
- डॉ. सुधा यादव बनेंगी कर्नाटक की राज्यपाल, 6 राज्यों में बड़ा फेरबदल
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा में बड़ी फूट, रामपुकार सिन्हा 6 साल के लिए निष्कासित, तीन बागी विधायकों ने बढ़ाई उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें
- Bihar Top News 12 oct 2026: कोसी स्नातक सीट पर कांग्रेस-राजद आमने-सामने, बिहार में फिर बाढ़ का अलर्ट
- Haryana Top News : करोड़ों के गबन मामले में आरोपियों की संपत्ति कुर्क,धान की फसल पर संकट, मंडियों में भीगा अनाज, हिट एंड रन मामलों पर हाईकोर्ट ने मांगा आंकड़ा समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
