चंडीगढ़. पंजाब से कांग्रेसी नेता सुखजिंदर रंधावा एक विमान हादसे का शिकार होते बाल बाल बचे. दरअसल एक विमान हादसे का शिकार होने वाले थे, लेकिन पायलट की सूझबूझ ने यह हादसे को टाल दिया. खबर आई है कि जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान तकनीकी दिक्कत का सामना करते हुए रनवे को छूने के बाद दोबारा आसमान में टेकआफ कर गई, लेकिन पायलट ने समझदारी दिखाते हुए एक बड़ा हादसा टाल दिया. फ्लाइट के सभी यात्री सुरक्षित हैं.
जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट दिल्ली से जयपुर आ रही थी और निर्धारित समय पर जयपुर एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी जो बड़े हादसे के शिकार होते होते बच गई. इस विमान में ही कांग्रेस के नेता सुखजिंदर रंधावा भी मौजूद थे, जैसे ही इसकी खबर पंजाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सुखजिंद्र के परिवार वालों को लगी तो सभी चिंता में पड़ गए थे लेकिन राहत की बात यह रही कि वह पूरी तरह सुरक्षित है. बताया जा रहा है कि जैसे ही विमान रनवे पर लैंडिंग के लिए नीचे आया, उसी दौरान अचानक तकनीकी समस्या सामने आ गई. बताया जा रहा है कि विमान के पहिए जमीन को छूते ही पायलट को स्थिति सामान्य न लगने पर तुरंत दोबारा टेकऑफ जैसा कदम उठाना पड़ा.

इस घटना के तुरंत बाद जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) अलर्ट मोड पर आ गए. विमान को सुरक्षित ऊंचाई पर ले जाकर दोबारा लैंडिंग की तैयारी की गई. तकनीकी जांच और एहतियाती प्रक्रिया के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई.
- बार-बार डकार आना किस बीमारी का संकेत? जानें कब इसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
- ताला तोड़कर घर में घुसा चोर, गहनों पर किया हाथ साफ; पुलिस ने दबोचा, जेवरात बरामद
- उत्तराखंड के 13 जिलों में 1,479 सड़कें, आपके जिले में कितनी? यहां देखें पूरी डिटेल
- पनीर बनाने के बाद बच जाता है पानी? फेंकने के बजाय बनाएं स्वादिष्ट सूप…
- डोंगरगढ़ नगरपालिका को लाखों की चपत! सालों से चल रहा कारोबार फिर भी अनुबंध नहीं, जिम्मेदारों ने दिया यह जवाब

