पंजाब में मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान पठानकोट में 34.5 डिग्री रहा। इसके अलावा, अमृतसर में 31.2 डिग्री, लुधियाना में 32 डिग्री, पटियाला में 31 डिग्री, बठिंडा में 32.9 डिग्री और गुरदासपुर में 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
बीते दिन हुई बारिश के बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट देखी गई। आज के बाद अगले तीन दिन यानी 18 से 20 जुलाई तक मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 21 जुलाई को फिर से बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिन शाम 5:30 बजे तक पठानकोट में 7 मिमी, फाजिल्का और फिरोजपुर में 3.5 मिमी, बठिंडा में 1 मिमी और लुधियाना में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। अमृतसर के आसपास के इलाकों में भी बारिश देखने को मिली।
21 जुलाई से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई में मानसून जून की तुलना में थोड़ा कमजोर रहा है। 1 जून से 16 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। इस दौरान 150.77 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 133.9 मिमी बारिश होती है। वहीं, 1 जुलाई से 16 जुलाई तक सामान्य से केवल 2 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। इस अवधि में सामान्य तौर पर 79.4 मिमी बारिश होती है, जबकि इस बार 81 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि 21 जुलाई से पंजाब में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। 21 जुलाई से अगले कुछ दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब के कुछ शहरों का मौसम
- अमृतसर: आज बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना। तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान।
- जालंधर: आज बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना। तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान।
- लुधियाना: आज बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना। तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान।
- पटियाला: आज बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना। तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान।
- मोहाली: आज बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना। तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान।
- राजधानी में लव जिहाद का मामला: युवती ने मुस्लिम युवक पर नाम बदलकर दोस्ती और शादी करने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: रिटायर्ड कर्मचारियों और पेंशनरों को 32 महीने का पेंशन एरियर देने का आदेश, राज्य सरकार का परिपत्र निरस्त
- बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा, स्कूल-आंगनबाड़ी दो दिन बंद रखने के आदेश
- सेंट्रल जेल में कैदी की मौत का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, डीजीपी और गृह सचिव को किया तलब, हाईकोर्ट के 1 लाख रुपये मुआवजे को बताया अपर्याप्त
- 53 करोड़ की बोलियों ने मचाई सनसनी! इंदौर के चातुर्मास में कलश स्थापना के लिए लगी रिकॉर्ड बोली, करोड़ों की घोषणाओं ने खड़े किए कई सवाल


