चंडीगढ़। पंजाब में बाढ़ के हालात को देखते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पी.एस.ई.बी.) द्वारा दाखिला और रजिस्ट्रेशन की तारीखों में बदलाव किया गया है।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी, एडेड, एफिलिएटेड और एसोसिएटेड स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अकादमिक सत्र 2025-26 में 8वीं से 12वीं कक्षा तक नियमित दाखिलों की अंतिम तिथि 29 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितम्बर कर दी गई है। इसी तरह रजिस्ट्रेशन और कंटीन्यूएशन की अंतिम तिथि जो पहले 9 सितंबर निर्धारित थी, अब बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी गई है।
आपको बता दें कि बाढ़ के हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आपको बता दें कि विभाग द्वारा 3 सितंबर तक स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।
- IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, इफ्फत आरा और राजेंद्र कटारा को मिली नई जिम्मेदारी…
- युवा संवाद कार्यक्रम: सीएम साय बोले- सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है सेवा संकल्प यात्रा
- मां बगलामुखी के दरबार में भक्त ने तोड़ा दम, दर्शन के लिए आए महाराष्ट्र के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत
- यूपी के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर: अक्टूबर के बिल में 5.24% की छूट, जानिए वजह
- राजधानी में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI का छापा, 50 बोरों से ज्यादा सितार जब्त, गुटखा किंग तक जुड़े रहे तार


