जालंधर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां गांवों के विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं को लेकर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि गांवों का सम्पूर्ण विकास समय की मांग है और उनकी सरकार गांवों में भी शहरों जैसी विश्व स्तरीय नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए रोडमैप तैयार कर चुकी है।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ शुरू करने जा रही है। इसके तहत राज्य के 65 लाख परिवारों को सरकारी और निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपए तक का कैशलैस (नकद रहित) इलाज मिल सकेगा। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। शिरोमणि अकाली दल पर तंज कसते हुए मान ने कहा कि एआई तकनीक के चक्कर में अकाली दल अपना काम भूल गया है।

मुख्यमंत्री मान ने पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के नवनियुक्त वाइस चेयरमैन गुलजार इंदर सिंह चाहल को राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए निरंतर प्रवास करने को कहा। उन्होंने न्यूजीलैंड में नगर कीर्तन रोकने की निंदा करते हुए मांग की कि भारत सरकार को न्यूजीलैंड सरकार के साथ सम्पर्क स्थापित करके यह मुद्दा उठाना चाहिए।
- अब पानी का रासायनिक और बैक्टीरियोलॉजिकल परीक्षण होगा अनिवार्य, सीएस ने अधिकारियों को दिए निर्देश
- T20 World Cup 2026: वानखेड़े में छक्कों का ‘महातूफान’, IND vs ENG सेमीफाइनल में 19 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त, बन गया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
- गेहूं उपार्जन में किसानों को न हो कोई परेशानी: सीएम डॉ. मोहन यादव के कड़े निर्देश, परफॉर्मेंस देने वाले कलेक्टर ही रहेंगे मैदान में
- ATR की वादियों में राज्यपाल रमेन डेका : जंगल सफारी का लिया आनंद, वन्यजीव संरक्षण को दिया बढ़ावा, जनजातीय कला, ट्राइबल पेंटिंग और स्थानीय हस्तशिल्प को सराहा
- मेहनत की कमाई को तरसतीं आशा कार्यकर्ता, त्योहारों की खुशियां गायब, फुलवारी शरीफ CHC में 6 महीने से प्रोत्साहन राशि बकाया
