जालंधर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां गांवों के विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं को लेकर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि गांवों का सम्पूर्ण विकास समय की मांग है और उनकी सरकार गांवों में भी शहरों जैसी विश्व स्तरीय नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए रोडमैप तैयार कर चुकी है।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ शुरू करने जा रही है। इसके तहत राज्य के 65 लाख परिवारों को सरकारी और निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपए तक का कैशलैस (नकद रहित) इलाज मिल सकेगा। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। शिरोमणि अकाली दल पर तंज कसते हुए मान ने कहा कि एआई तकनीक के चक्कर में अकाली दल अपना काम भूल गया है।

मुख्यमंत्री मान ने पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के नवनियुक्त वाइस चेयरमैन गुलजार इंदर सिंह चाहल को राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए निरंतर प्रवास करने को कहा। उन्होंने न्यूजीलैंड में नगर कीर्तन रोकने की निंदा करते हुए मांग की कि भारत सरकार को न्यूजीलैंड सरकार के साथ सम्पर्क स्थापित करके यह मुद्दा उठाना चाहिए।
- अयोध्या दौरे से पहले रामभक्तों की…मंहत राजू दास की अखिलेश यादव की दो टूक, जानिए क्यों माफी मांगने की कही बात
- बाजारों में दिवाली पर बवाल! लाठियां बरसती रहीं, फूटते रहे सिर… आधा दर्जन से ज्यादा घायल, कहां थी रेवाड़ी पुलिस?
- पंचकूला में आवारा कुत्ते का मासूम पर हमला, सिर का मांस उखड़ा; डॉक्टरों ने लगाए 20 टांके
- Diwali : दिवाली की रात तुलसी, शमी और आंवले के नीचे जलाएं तीन दीपक, मां लक्ष्मी की कृपा के लिए जानें एक घंटे का शुभ मुहूर्त
- 5100 लीटर दूध से हुआ गजलक्ष्मी माता का अभिषेक, नोटों से सजा मंदिर; स्थिर लक्ष्मी की कामना लेकर उमड़े हजारों भक्त
