Dharm Desk – भक्ति, प्रेम और आध्यात्मिक शक्ति का सबसे सुंदर रूप है. भगवान श्रीकृष्ण के 24 दिव्य नाम, ये नाम केवल संबोधन नहीं, बल्कि उनके अद्भुत गुणों, लीलाओं और दिव्यता का सार भी है. मान्यता है कि इन 24 कृष्ण नामों का स्मरण और जाप करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. मन को शांति मिलती है. हर प्रकार के कष्ट धीरे-धीरे दूर होने लगते है. श्री कृष्ण अपने भक्तों के जीवन को प्रेम, सुख और समृद्धि से भर देते हैं. नियमित रूप से इन पवित्र नामों का जाप करने से व्यक्ति का मन एकाग्र होता है. आत्मा शुद्ध होती है, जीवन में संतुलन आता है. यही नहीं, ये नाम व्यक्ति को सांसारिक परेशानियों से निकालकर आध्यात्मिक उन्नति की ओर भी ले जाते हैं.

भगवान श्रीकृष्ण के 24 दिव्य नाम उनके अद्भुत गुणों, लीलाओं और शक्तियों का प्रतीक माने जाते हैं. इन नामों का श्रद्धा से जाप करने से मन को शांति, आत्मा को शुद्धता और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. श्री कृष्ण, भगवान विष्णु के आठवें अवतार हैं, जिन्हें जगत का पालनकर्ता माना जाता है. उनकी कृपा से बिगड़े काम बनते है. मनोकामनाएं पूर्ण होती है. भक्ति भाव से उनके नामों का जाप करने से व्यक्ति मानसिक तनाव से मुक्त होता है. ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है.
इन 24 कृष्ण नामों का जाप करने की विधि
नाम स्मरण से पहले सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें. किसी शुद्ध स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या चित्र स्थापित करें. उन्हें जल, पुष्प और तुलसी अर्पित कर तुलसी की माला से नामों का जाप करे. इस दौरान मन शांत और श्रद्धा से भरा होना चाहिए. कृष्ण नामों का नियमित जाप न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है , बल्कि जीवन में प्रेम, करुणा और सामंजस्य भी बढ़ाता है. यह व्यक्ति को सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठाकर आध्यात्मिक उन्नति और मोक्ष की दिशा में अग्रसर करता है.
भगवान श्री कृष्ण के 24 मंत्र
श्री केशवाय नमः
श्री नारायणाय नमः
श्री माधवाय नमः
श्री गोविन्दाय नमः
श्री विष्णवे नमः
श्री मधुसूदनाय नमः
श्री त्रिविक्रमाय नमः
श्री वामनाय नमः
श्री श्रीधराय नमः
श्री हृषीकेशाय नमः
श्री पद्मनाभाय नमः
श्री दामोदराय नमः
श्री संकर्षणाय नमः
श्री वासुदेवाय नमः
श्री प्रद्युम्नाय नमः
श्री अनिरुद्धाय नमः
श्री पुरुषोत्तमाय नमः
श्री अधोक्षजाय नमः
श्री नारसिंहाय नमः
श्री अच्युताय नमः
श्री जनार्दनाय नमः
श्री उपेन्द्राय नमः
श्री हरये नमः
श्री कृष्णाय नमः
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

